नई दिल्ली, जनवरी 19 -- 10th-12th pass govt jobs 2026: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले देश के करोड़ों युवाओं के लिए साल 2026 खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। अगर आपने 10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है, तो आपके लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने अपने दरवाजों के साथ-साथ तरक्की के रास्ते भी खोल दिए हैं। इस वक्त भारतीय रेलवे, पुलिस महकमे, डाक विभाग जैसे बड़े संस्थानों में एक लाख से ज्यादा खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह उन युवाओं के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का बेहतरीन मौका है जो आर्थिक स्थिरता और समाज में इज्जत की तलाश में हैं। यहां ऐसी बड़ी भर्तियों का पूरा ब्यौरा दिया गया है जिनमें आप अभी आवेदन कर सकते हैं -1. उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती (32,679 पद) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश के ...