धनबाद, मई 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईसीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में धनबाद के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं में ईशान और 12वीं में आदित्य, रणवीर व प्रज्ञा जिला टॉपर बने। डिनोबिली मैथन के छात्र ईशान नम्बिसन को 98.80 फीसदी अंक मिला। वहीं जिले में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से कार्मेल स्कूल डिगवाडीह की आयुषी ड्रोलिया व रितुपर्णा कुमारी को 98.60 फीसदी अंक प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर डिनोबिली डिगवाडीह के अकील इकबाल 98 फीसदी अंकों के साथ रहे। वहीं 12वीं साइंस के जिला टॉपर का ताज डिनोबिली सीएमआरआई धनबाद के छात्र आदित्य विक्रम संधु को मिला। आदित्य को 98.75 फीसदी अंक मिला है। डिनोबिली सीएमआरआई के ही छात्र रचित चौहान 97.5 फीसदी अंक लाकर जिले में दूसरा व लोयला तालडांगा के छात्र मानस मिश्रा 96 फीसदी अंक लाकर तीसरे स्थान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.