नई दिल्ली, फरवरी 7 -- HVF Recruitment 2026: रक्षा क्षेत्र से जुड़ी सरकारी फैक्ट्री में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री (HVF), आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने जूनियर टेक्नीशियन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के योग्य उम्मीदवारों को फैक्ट्री में काम करने का मौका मिलेगा।कुल कितने पदों पर होगी भर्ती HVF Recruitment 2026 के जरिए कुल 220 जूनियर टेक्नीशियन पदों पर भर्ती की जाएगी। यह सभी पद कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरे जाएंगे। शुरुआत में उम्मीदवारों को एक साल के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर चार साल तक बढ़ाया जा सकता है।किन ट्रेड्स में निकली हैं वैकेंसी इस भर्ती में अलग-अलग तकनीकी ट्रेड शामिल किए गए हैं। सबसे ज्यादा 122 पद मशीनिस्ट के हैं। इसके...