वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 5 -- यूपी के मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र में दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या करने वाले चार नामजद आरोपी वारदात के छह दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। पुलिस की तीन टीमों के साथ आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगी सर्विलांस और एसओजी टीम अब तक एक भी आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं इसलिए उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। यह हाल तब है जबकि एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस आरोपियों के कुछ करीबियों को हिरासत में लेकर जानकारी जुटाने में लगी है। लेकिन उससे भी कोई मदद नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने कहा कि उम्मीद है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। कटघर थाना क्षेत्र के सूरजनगर गुलाबाड़ी चुंगी निवासी शोभित ठाकुर(18 वर्ष) श्यामोदेवी इंटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.