जमशेदपुर, जनवरी 8 -- जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का प्री-बोर्ड 17 जनवरी से शुरू होगा। इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्री-बोर्ड परीक्षा 17 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के अनुसार सभी स्कूलों ने तैयारी पूरी कर ली है परीक्षा का संचालन दो सीटिंग में किया जाएगा। पहली सीटिंग में 10वीं कक्षा और दूसरी सीटिंग में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। परीक्षा पैटर्न बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों के आधार पर रहेगा। इधर, झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 फरवरी 2026 से 17 फरवरी तक सिंगल शिफ्ट में सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.