फरीदाबाद, नवम्बर 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के प्री-बोर्ड का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों कक्षा की प्री बोर्ड 22 जनवरी से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा की 30 जनवरी तक, जबकि 12वीं कक्षा की चार फरवरी तक प्री-बोर्ड संपन्न कराई जाएंगी। इस बार मात्र एक ही प्री-बोर्ड होगी। उसके बाद छात्र सीधे बोर्ड परीक्षाओं में बैठेंगे। बता दें कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने करीब एक सप्ताह पहले प्री-बोर्ड शुरू करने की संभावित तारीख 22 जनवरी जारी की थी और सभी अध्यापकों को जल्द से जल्द अपने विषय का पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए थे। अब परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अगले वर्ष फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए तैयारी के लिए मात्र दो महीने का समय श...