मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय ने नई थीम 'बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' के तहत 10वें स्वच्छता सर्वेक्षण (2025-26) के लिए टूल किट जारी कर दिया गया है। कुल 12500 अंकों पर शहर की स्वच्छता परखी जाएगी। इनमें 10500 अंक जमीनी स्तर के मूल्यांकन व लोगों की प्रतिक्रिया या राय से जुड़े हैं। इसके अलावा ओडीएफ, ओडीएफ प्लस, ओडीएफ डबल प्लस व वाटर प्लस और कचरा मुक्त शहर के लिए एक-एक हजार अंक निर्धारित किए गए हैं। सर्वेक्षण में विजिवल क्लिननेस यानी दिखने वाली सफाई, कचरा पृथक्करण, संग्रहण, ढुलाई, प्रसंस्करण, डंपसाइट में सुधार, मल-कीचड़ प्रबंधन व गंदे पानी के पुन: उपयोग जैसे मापदंडों पर अधिक फोकस होगा। सबसे अधिक विजिवल सफाई व कचरा निस्तारण को लेकर 1500-1500 अंक तय हैं। अहम पहलू यह भी है कि नगर निगम की ओर से गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.