देवरिया, सितम्बर 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। नव भारत साक्षरता अभियान शुरू होने के बाद से जिले में साक्षरता की दर बढ़ाने को लगातार प्रयास किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2022 से अब तक 57,528 निरक्षरों को साक्षर बनाने का प्रयास किया जा चुका है, जिनमें कुछ को तो परीक्षा देने के बाद साक्षर होने का प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। इस वर्ष भी 10,113 निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए नव भारत अभियान वर्ष 2022- 23 से शुरू किया गया है। इसके पहले 2021- 22 में यह योजना पढ़ना- लिखना अभियान के नाम से संचालित होती थी। साक्षरता अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाकर निरक्षरों को चिन्हित किया जा रहा है, शैक्षिक सत्र 2025-26 में जिल...