गौरीगंज, फरवरी 4 -- अमेठी, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र गौरीगंज के पलिया वार्ड में स्थित प्रसिद्ध कालपी माता मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। नगर पालिका ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर डीएम की स्वीकृति के बाद मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। शासन से बजट स्वीकृत होते ही मंदिर और परिसर को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने का कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका गौरीगंज द्वारा वंदन योजना के तहत पालिका क्षेत्र में स्थित लोक आस्था के केन्द्रों के विकास का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत वार्ड नंबर 12 में स्थित भगवान शिव के झारखंड धाम का सौन्दर्यीकरण कराया जा चुका है। वहीं नवीन कलेक्ट्रेट के करीब स्थित जेठू बाबा धाम के सुंदरीकरण का कार्य भी लगभग पूर्ण हो गया है। अब नगर पालिका ने वार्ड संख्या 5 पलिया वार्ड में स्थित कालपी माता मंदिर को आकर्षक स्वरूप देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.