नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने मेसर्स अभिषेक इंटर प्राइजेज समेत दो लोगों के खिलाफ एसबीआई से धोखाधड़ी कर 1.90 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज किया है। बैंक की शाखा प्रबंधक ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोर्ट से गुहार लगाई थी। जगतफार्म मार्केट में संचालित एसबीआई की शाखा प्रबंधक रिची अग्रवाल के अनुसार हरियाणा के पानीपत अंतर्गत गंगापुरी रोड निवासी मेसर्स अभिषेक इंटर प्राइजेज का कार्यालय अल्फा वन कार्यालय में है। अभिषेक और दिल्ली के रोहिणी निवासी नवनीत जैन ने उनकी बैंक शाखा में ऋण के लिए आवेदन किया था। इसमें रेडीमिक्स कांकरीट और मशीनरी आदि के लिए ऋण लेने की बात कही थी। आरोपियों ने 1.90 करोड़ रुपए ऋण के लिए आवेदन किया था। बैंक गारंटी के रूप में बंधक हाईपोथिटेक स्टक (बांड) के कागज...