लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- पलियाकलां। पलिया के गांव पटिहन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में विधायक रोमी साहनी के प्रयासों से पर्यटन विभाग को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.05 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई। विधायक रोमी साहनी ने शुक्रवार को भूमिपूजन का कार्य किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पलविंदर सिंह, प्रधान जितेंद्र सिंह, प्रधानपति दिनेश पासवान, कृष्ण भास्कर सुरेश मौर्य, पर्यटन निगम के सहायक अभियंता आशुतोष मिश्रा और अवर अभियंता सौरभ शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.