प्रयागराज, जून 22 -- एक करोड़ 44 लाख गृहकर के घोटाले में नगर निगम के राजस्व निरीक्षक पर गाज गिरी है। घोटाले में दोषी पाए जाने पर नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने राजस्व निरीक्षक जेसी द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। राजस्व निरीक्षक के खिलाफ एफआईआ दर्ज कराने की भी तैयारी हो रही है। बीते मई के मध्य में जोन तीन और सात में एक करोड़ 44 लाख गृहकर घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। इस घोटालें लिप्त नगर निगम के दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को निलंबित किया गया था। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कर्नलगंज में दर्ज कराई गई एफआईआर में अब राजस्व निरीक्षक का नाम भी जोड़ा जाएगा। एफआईआर दर्ज होने के बाद कर्नलगंज थाने की पुलिस घोटाले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.