बलिया, फरवरी 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नो-मैपिंग मामलों में नोटिस सुनवाई की प्रगति बेहद कम मिलने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नाराजगी जताते हुए सम्बंधित अधिकारियों को चेतावनी भी दी है। हालत यह है कि जनपद में कुल एक लाख 42 हजार 121 नो-मैपिंग मतदाताओं के सापेक्ष अब तक केवल 39 हजार 991 मामलों में ही सुनवाई हो सकी है। यह आंकड़ा महज 28.14 प्रतिशत ही है। खासकर बैरिया और बेल्थरारोड विधानसभा की स्थिति चिंताजनक रही है। बेल्थरारोड में सिर्फ 18.49 प्रतिशत, जबकि बैरिया में 17.69 प्रतिशत ही सुनवाई हुई है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों की हालत भी ठीक नहीं है। जिन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने एक भी नोटिस की सुनवाई नहीं की है या अत्यंत कम प्रगति पाई गई, उनसे डीएम ने स्पष्टीकरण भी तलब कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.