महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की खेती को लेकर महराजगंज के किसानों ने अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। कृषि विभाग ने जिलेभर में 1.41 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती होने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस साल मक्का, ज्वार, बाजरा और कोदो जैसे फसलों के क्षेत्रफल में बढ़ोत्तरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग के अनुसार पिछले खरीफ सीजन में जिले के सदर, फरेन्दा, निचलौल व नौतनवा तहसील में 1.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की गई थी। लेकिन इस बार कृषि विभाग ने धान की खेती का लक्ष्य घटा दिया है, जबकि मोटा अनाज जैसे मक्का, ज्वार, बाजरा और कोदो जैसे फसलों के क्षेत्रफल में बढ़ोत्तरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बार मक्का का अच्छादन पांच से बढ़कर आठ हेक्टेयर, उर्दू 26 से बढ़कर 33,...