सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- सीतामढ़ी। जिले में पांच दिनों तक चला किसान फार्मर रजिस्ट्री आईडी एवं ई-केवाईसी महाअभियान शुक्रवार को संपन्न हो गया। अभियान के दौरान जिले के 1,30,963 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार किया गया। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल 2,84,532 किसान निबंधित हैं, जिनमें 2,46,105 किसान सक्रिय पीएम किसान लाभार्थी हैं। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने बताया कि महाअभियान के दौरान फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण में लगभग 46 प्रतिशत की सफलता मिली। इनमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े 91,036 किसानों का एफआर (फार्मर रजिस्ट्री) किया गया, जबकि अन्य श्रेणी के 39,848 किसानों का भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया गया। हालांकि अभियान के दौरान कई तकनीकी और व्यावहारिक समस्याएं भी सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.