बुलंदशहर, फरवरी 6 -- यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए डीएवी फ्लाइओवर पर रोटरी निर्माण का कार्य फिर से शुरू हो गया है। लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत से यह रोटरी बनाई जा रही है। इसे अगले माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग ने लगभग आठ माह पहले इस रोटरी के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया था। काम शुरू होने के बाद बीच में ही रुक गया था, लेनि अब काम दोबारा शुरू होने से डीएवी फ्लाइओवर पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह रोटरी रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बनाई जा रही है। इसके पूरा होने पर वाहन चालक इसी रोटरी का उपयोग कर फ्लाइओवर पर चढ़ सकेंगे। इससे यातायात का दबाव नियंत्रित होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। इसके अतिरिक्त, फ्लाइओवर पर बने एक अवैध कट को भी अगले सप्ता...