मुजफ्फर नगर, जनवरी 26 -- जनपद में 1 लाख 20 हजार 993 पेंशनर्स के खातों में करीब 36 करोड 29 लाख 79 हजार रुपए की पेंशन पहुंची है। शासन स्तर से दिव्यांग, विधवा और वृद्धा पेंशन जारी हुई है। इन लाभार्थियों के खातों में तीन माह अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर माह की पेंशन पहुंची है। प्रत्येक लाभार्थी को तीन हजार रुपए की धनराशि पेंशन के रूप में मिली है। शासन स्तर से वृद्धा, दिव्यांग और विधवा पेंशन जारी हुई है। पूर्व की तरह तीन माह की पेंशन एक साथ लाभार्थियों में खातों में पहुंची है। शासन स्तर से अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर 2025 की पेंशन जारी हुई है। खातों में पेंशन आने पर सभी लाभार्थी काफी खुश है। शासन स्तर से 44 हजार 920 बुजुर्गों को 13 करोड 47 लाख 60 हजार की वृद्धा पेंशन मिली है। अभी शेष पेंशनर्स की भी पेंशन आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 17 हजार...