बलिया, फरवरी 26 -- बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के रामलीला मैदान के पास स्थित बिचला पोखरा का एक करोड़ 17 लाख की लागत से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। फिलहाल पोखरा के घाट व सीढ़ियों का निर्माण हो रहा है। बुधवार को नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने निर्माण और सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य में लगे लोगों को जरूरी निर्देश दिए। गुप्त ने बताया कि पोखरा के जीर्णोद्धार के क्रम में घाट व सीढ़ियों का निर्माण चल रहा है। इसके स्लैब की ढलाई का कार्य पूर्ण हो गया है। पोखरा को रमणीय बनाने के लिए चारों तरफ सीढ़ी बनाने के साथ ही सुंदर घाट बनेंगे। बीच में आकर्षक फव्वारा लगेगा। पोखरा के अलावा दिनेश गुप्त ने ठाकुर मंदिर व दुर्गा काली मंदिर के सीसी रोड का निरीक्षण किया। उम्मीद जताई कि अगले वर्ष छठ पूजा पर व्रती महिलाएं मनोरम पोख...