देवरिया, मई 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। गबन के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरूद्ध पुलिस कुर्की करने की तैयारी कर रही है। कोर्ट ने कुर्की का नोटिस चस्पा करने के लिए 82 की कार्रवाई का आदेश दिया है। दोनों के खिलाफ एक व्यक्ति ने एक करोड़ पन्द्रह लाख रूपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के निवासी मोहन गुप्ता ने वर्ष 2023 में विजेन्द्र यादव पुत्र रूदल यादव निवासी देउबारी, थाना बरहज व भरत यादव पुत्र देव नरायण यादव निवासी जोकहां खास, थाना सुरौली पर एक करोड़ पन्द्रह लाख रूपये हड़पने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों के विरूद्ध गबन समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय ने 16 अप्रैल 2024 को उनके विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.