हाजीपुर, फरवरी 24 -- हाजीपुर। सं.सू. नगर परिषद क्षेत्र के बागमली स्थित अंजानपीर मदरसा चौक से बिंद टोली होते हुए बालादास मठ तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का सोमवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। लगभग 1 करोड़ 14 लाख 24 हजार 600 रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह एवं नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया। स्थानीय लोग वर्षों से जर्जर पड़ी इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात के मौसम में जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नगर परिषद द्वारा कई बार मरम्मत भी कराई गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। अब पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण के साथ ही इस समस्या का स्थायी समाधान...