लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- कई सालों से जर्जर मुक्तिधाम-घोसियाना मार्ग की सूरत अब बदल गई है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर क्रिटिकल गैप, विकास शुल्क निधि और क्षेत्र पंचायत निधि की कन्वर्जेंस से कुल 1.136 करोड़ रुपये की लागत में तैयार इस मार्ग का लोकार्पण शनिवार को हुआ। विधायक योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार ने ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह के साथ सड़क का लोकार्पण किया। इस कार्य को कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग एवं क्षेत्र पंचायत लखीमपुर ने समय पर पूरा किया। डीएम ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि जनहित और मानवीय संवेदना का विषय है। वर्षों से क्षतिग्रस्त इस मार्ग पर अब 660 मीटर लंबाई में सीसी सड़क, दोनों ओर पटरी इंटरलॉकिंग और नालियों का निर्माण कराया गया। अब पलिया व निघासन की ओर से आने वाले वाहन सीधे मार...