नई दिल्ली, जनवरी 29 -- MRF Ltd Share: टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी एमआरएफ लिमिटेड (MRF Ltd) के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज 4,460 रुपये, करीबन 4 पर्सेंट तक टूट गए और 130525 रुपये के लो पर आ गए थे। बता दें कि कंपनी ने अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने 27 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके बोर्ड मेंबर की अहम बैठक 6 फरवरी 2026 को होने वाली है। इस बैठक में कंपनी दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही (Q3) और 9 महीनों के वित्तीय नतीजों को मंजूरी देगी। इसके साथ ही बोर्ड दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी फैसला ले सकता है।6 फरवरी है अहम दिन कंपनी के मुताबिक, 6 फरवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड दोनों तरह के अनऑडिटेड रिजल्ट पेश किए जाएंगे। निवेशकों की नजर खास तौर पर कंपनी की कमाई...