नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- Multibagger Stock: मजबूत कंपनी पर आपका लगाया दांव लंबी अवधि में आपको मालामाल कर सकता है। मोटरसाइकिल और तीन पहिया गाड़ी बनाने वाली टीवीएस मोटर कंपनी ने 20 साल में कुछ ऐसा ही छप्परफाड़ रिटर्न अपने शेयरधारकों को दिया है। टीवीएस मोटर कंपनी ने 20 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर शुक्रवार 5 सितंबर को 3476.95 रुपये पर बंद हुए हैं। 1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादाटीवीएस मोटर कंपनी के शेयर 2 सितंबर 2005 को 41.25 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 2 सितंबर 2005 को 1 लाख रुपये से टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर खरीदे होते तो उसे 2424 शेयर मिलते। टीवीएस मोटर ने सितंबर 2010 को 1:1 के अनुपात में बोनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.