नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- सूर्य देव ने 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। 1 माह तक सर्य देव कन्या राशि में ही रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य के कन्या राशि में रहने से कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इन राशि वालों पर 1 माह तक सूर्य देव खूब कृपा करेंगे। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्तिगत जीवन में सफलता, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना रहती है। सूर्य देव की शुभता जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलती है। आइए जानते हैं, 1 माह तक का समय किन राशियों के लिए रहेगा शुभ- मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह समय शुभ है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षा या साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। घर-परिवार में ध...