नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय रेलवे अपने डिजिटल ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रही है। यह करोड़ों रेल यात्रियों के अनुभव को बदल देगा। पहली मार्च से रेलवे के सुपर ऐप रेलवन पर सभी प्रकार की रेल टिकट की बुकिंग शुरू होने जा रही है। जबकि वर्षो से प्रयोग किए जा रहे यूटीएस ऐप को बंद करने का फैसला किया है। नया सुपर ऐप रेलवन यात्रियों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में काम करेगा। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बदलाव के साथ ही यात्रियों को अब जनरल टिकट और रिजर्वेशन के लिए अलग-अलग ऐप्स के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी, क्योंकि रेलवन में यूटीएस व आईआरसीटीसी की ऑनलाइन दोनों प्रकार की टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल लेन देने को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने यात्रियों को नए सुपर ऐप...