उरई, नवम्बर 19 -- उरई। कोहरे से निपटने के लिए रेलवे ने अभी से टे्रनों के आंशिक रुप से रदद किए जाने की प्रक्रिया श्ुारू कर दी है। 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 51863 सरसौखी कोंच पैसेंजर, 51864 कोंच सरसौखी पैसेंजर, 51867 सरसौखी कोंच, 51868 कोंच सरसौखी पैसेंजर एट से उरई होते हुए सरसौखी तक रदद रहेगी। केवल कोंच से एट के मध्य ही संचालित किया जाएगा। हालांकि अप व डाउन को मिलाकर एट से उरई होते हुए सरसौखी तक आने वाले दोनों रैकों को आंशिक रुप से रदद किए जाने से लोगों को दिक्कत होगी। खासकर कम किराये में कोंच व एट के लोग जो शटल सेवा से मुख्यालय आते जाते थे, उन्हें अब खासी परेशानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.