नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- 8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है, ऐसे में 8वें वेतन आयोग का असर 1 जनवरी 2026 से माना जाएगा। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि आमतौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू होता है और इसी परंपरा के तहत 8वें वेतन आयोग की प्रभावी तारीख 01.01.2026 होगी। पिछले कई महीनों से कर्मचारी इस पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इससे सैलरी में बढ़ोतरी और महंगाई के दबाव से राहत मिलने की उम्मीद है।क्या है डिटेल हालांकि, जानकारों का कहना है कि वेतन आयोग का फायदा तुरंत मिलना मुश्किल है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें FY 2027-28 या फिर FY 2028-29 तक लागू हो सकती हैं। वहीं, सिंगहानिया एं...