नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- 8th Pay Commission: 7वां केंद्रीय वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को अपने 10 साल पूरे कर रहा है। 1 जनवरी 2016 से लागू हुए इस वेतन आयोग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया था। फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय हुआ, ग्रेड पे खत्म कर दिया गया और नई पे मैट्रिक्स लाई गई, जिससे सैलरी स्ट्रक्चर पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और पारदर्शी हो गया। अब जब इसका कार्यकाल समाप्त होने वाला है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें पूरी तरह 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं। 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है।क्या है डिटेल 7वें वेतन आयोग से पहले, यानी 6वें वेतन आयोग के आखिरी दौर में महंगाई काफी बढ़ चुकी थी। दिसंबर 2015 तक महंगाई भत्ता (DA) 119% तक पहुंच गया था। लेवल-1 कर्मचारी का बेसिक पे 7,000 रुपये और ग्रेड पे...