नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- New year Horoscope 2026 Rashifal: 1 जनवरी से नए साल का नया दिन शुरू हो रहा है। नए साल की शुरुआत अपने साथ कई परिवर्तन साथ ला रही है। 2026 का पहला दिन गुरुवार है। इस दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। गुरु प्रदोष व्रत के दिन से 2026 का पहला दिन शुरू हो रहा है। पहला दिन कई दुर्लभ और फलदायी योगों के संयोग में पड़ रहा है। जनवरी को रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव सुबह से लेकर रात 10:48 बजे तक रहेगा। यह नक्षत्र समृद्धि, उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो भी शुभता प्रदान करने वाला माना गया है। दिन भर शुभ योग का निर्माण होगा, जो शाम 05:12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद शुक्ल योग की शुरुआत होगी। शुक्ल योग को नए कार्यों की शुरुआत, व्यापारिक निर्णय, निवेश और मांगलिक कार्यों के लिए अत...