हाजीपुर, जून 18 -- हाजीपुर। निज संवाददाता नगर के गंगा ब्रिज कॉलोनी में 01 करोड़ 40 लाख की लागत से सुज्जित सम्राट अशोक भवन का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू करने के पूर्व गुरुवार को भूमि पूजन करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बुधवार की रात दी है। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक भवन काफी बड़ा होगा। यह नगरवासियों को आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा। सुबह से 09 बजे पूजन का समय निर्धारित किया गया है। सभी पार्षदों और अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.