नई दिल्ली, फरवरी 13 -- शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने भारतीय पारी के 6वें ओवर में नामीबियाई गेंदबाज को रडार पर लिया और एक ही ओवर में चार छक्के जड़ दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाया और इस तरह पूरे ओवर को 28 रनों के बड़े ओवर में तब्दील कर दिया। इस ओवर की पहली गेंद डॉट रही थी लेकिन उसके बाद ईशान किशन ने लगातार चार छक्के और एक चौका जड़ा। भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में इन चार छक्कों के साथ अब ईशान किशन का नाम भी उस लिस्ट में जुड़ गया है, जिसमें युवराज सिंह, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। इन चार छक्कों के साथ ईशान किशन टी-20I में एक ओवर में सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.