नई दिल्ली, फरवरी 16 -- R&B Denims Share: छोटे शेयरों में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है और आर एंड बी डेनिम्स (R&B Denims) का नाम सबसे आगे है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर एक बार फिर चढ़ गया और लगातार 16वें सत्र में बढ़त दर्ज की। एनएसई पर शेयर करीब 1.76% उछलकर 52 हफ्ते के नए हाई Rs.181.30 पर पहुंच गया। सिर्फ 16 ट्रेडिंग सेशंस में शेयर 30% से ज्यादा भाग चुका है। दोपहर 12:10 बजे के आसपास बीएसई पर भी यह करीब 1.71% की तेजी के साथ Rs.181.25 पर ट्रेड करता दिखा। लगातार खरीदारी से साफ है कि निवेशकों की दिलचस्पी इस स्टॉक में बनी हुई है।शेयरों में तेजी की वजह शेयर में यह तेजी कंपनी के तिमाही नतीजों और बड़े कॉरपोरेट ऐलानों के बाद आई है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट Rs.5.91 करोड़ रहा, ज...