संभल, फरवरी 20 -- संभल। रेड रॉट बीमारी के बढ़ते खतरे के चलते गन्ने की लोकप्रिय प्रजाति 0238 पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कभी रिकॉर्ड उत्पादन देने वाली यह किस्म अब बीमारी के कारण किसानों के लिए जोखिम बन गई है। ऐसे में बुवाई के चरम सीजन में किसान अच्छी पैदावार देने वाली स्वीकृत प्रजातियों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। गन्ना समितियों और कृषि विभाग के पास रोजाना किसान पहुंच रहे हैं, लेकिन मांग के मुकाबले प्रमाणित बीज की उपलब्धता कम बताई जा रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है, क्योंकि बुवाई का समय निकलने पर उत्पादन पर सीधा असर पड़ सकता है। हालांकि कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि 0238 के विकल्प के रूप में कई नई और रोग प्रतिरोधी प्रजातियाँ स्वीकृत हैं, जो न केवल रेड रॉट से सुरक्षित हैं बल्कि बेहतर शर्करा प्रतिशत और अच्छा उत्पादन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.