लखीसराय, फरवरी 1 -- प्रकाश मंडल, चानन। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिविजन अर्न्तगत मननपुर- बंशीपुर रेल खंड स्थित मानपुर-तितायचक हॉल्ट सिर्फ नाम का हॉल्ट बन कर रहा गया है। कोरोना काल के बाद यहां एक भी ट्रेन नहीं रूकती है। कोरोना के पूर्व इस हॉल्ट पर तीन जोड़ी से ज्यादा ईएमयू ट्रेनों का ठहराव था। वर्तमान में हॉल्ट पर किसी प्रकार की कोई सरकारी कर्मी तैनात नहीं है, जिससे की ट्रेन की जानकारी हासिल की जा सके। स्थापना काल से ही हॉल्ट का समुचित विकास नहीं हो सका है। एक भी ट्रेन ठहराव नहीं होने से यात्रियों को मननपुर स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता है। ---- पेयजल एवं शौचालय का अभाव: हॉल्ट पर स्थापना काल से ही पेयजल, शौचालय के साथ ही लाइटिंग का घोर अभाव बना हुआ है। हॉल्ट पर लाइट नहीं रहने से शाम ढ़लते ही अंधेरा का सम्राज्य कायम हो जाता है। मानपुर निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.