चंदौली, नवम्बर 24 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकासखंड के नेवाजगंज पूर्वी पंप कैनाल की मरम्मत में अब प्रतिबंधित पहाड़ से निकाले गए अवैध ढोका का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि विभागीय मिली भगत से चोरी-छीपे यह सामग्री कार्यस्थल पर लाया गया है जबकि सरकारी कार्यों में अवैध सामग्री का उपयोग प्रतिबंधित है। यहां नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार देर रात 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से प्रतिबंधित पहाड़ से अवैध ढोका नेवाजगंज पूर्वी पंप कैनाल के मरम्मत स्थल पर पहुंचाया गया। एक करोड़ 32 लाख की लागत से बने कैनाल 8 माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई थी। नहर की पाइपलाइन, सीसी संरचना और सीढ़ियां टूट कर बिखर गई थी। अब उसकी मरम्मत के लिए धन जारी हुआ है। किसान संतोष, नीरज और किसान नेता अजय राय ने इस कार्रवाई पर सवाल ...