शिमला, मार्च 30 -- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया है। कंगना को उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस को जमकर घेरा। ऐसे में अब हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को बहन बताते हुए इस मुद्दे पर उनके समर्थन करने की बात कह दी है। लेकिन विक्रमादित्य ने कंगना से एक सवाल भी पूछा है। उन्हें बहन का दर्जा देते हैं...

प्रतिभा सिंह के बेटे और कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 'कंगना रनौत जी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। हम उनका बहुत मान-सम्मान करते हैं। हम उनको अपनी बहन का दर्जा देते हैं। अगर कोई भी उनके ऊपर अभद...