प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कार्यभार संभालने के बाद उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के कार्यवाहक महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने व्यवस्था परखने के लिए अपने अंदाज में निरीक्षण शुरू कर दिया है। जिससे अफसरों में खलबली मची है तो कर्मचारियों की सतर्कता बढ़ गई है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने ड्राइवर से कहा कि प्रयागराज जंक्शन चलो। वहां पहुंचकर उन्होंने गाड़ी व ड्राइवर को छोड़ दिया और अचानक कालिंदी एक्सप्रेस में बैठकर कानपुर पहुंच गए। वहां स्टेशन पर मौजूद अधिकारी उन्हें देखकर सन्न रह गए। उन्होंने यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया फिर राजधानी एक्सप्रेस से प्रयागराज लौट आए। प्रयागराज जंक्शन पर उन्होंने ओवर चार्जिंग की शिकायत का सत्यापन करने के लिए खुद एक स्टॉल से पानी की बोतल खरीदी, जो उन्हें निर्धारित दर 15 रुपये में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.