गया, फरवरी 18 -- फोटो रैप पर डोभी, एक संवाददाता। डोभी-चतरा सड़क मार्ग में वंशी मोड के समीप बुधवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर रहे युवक घायल हो गए। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक की जेब से मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान सचिन के रूप में हुई। आईडी के अनुसार, सचिन पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय, हाजीपुर में इलेक्ट्रिक विभाग में जनरल सहायक पद पर तैनात थे। थाना प्रभारी पंकज सिन्हा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है, और संबंधित मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सूचना पर पहुंची बहेरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है। बहेरा थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब बुधवार की शाम झारखंड ...