नई दिल्ली, जून 10 -- आईपीएल शुरू होने के 18 साल बाद पहली बार उसका खिताब जीतने वाली आरसीबी क्या बिक जाएगी? ब्लूमबर्ग की मंगलवार को छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, डियाजियो पीएलसी आईपीएल की इस फ्रेंचाइजी को बेचने पर विचार कर रही है। वह आरसीबी में अपनी कुछ हिस्सेदारी या फिर पूरा का पूरा स्टेक बेचने की संभावना तलाश रही है। ब्रिटिश डिस्टिलरी डियाजियो के पास अपने भारतीय यूनिट यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के तहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मालिकाना हक है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरसीबी को बेचना ही है, अभी इस पर डियाजियो ने अंतिम फैसला नहीं किया है। इसे लेकर डियाजिओ और यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने चुप्पी साध रखी है। ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि डियाजिओ के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यूनाइटेड स्पिरिट्स के एक प्रतिनिधि से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.