नवादा, मार्च 23 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाते रहते हैं। कहते हैं कि मुख्यमंत्री मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। अपने नेता की देखा देखी पार्टी के अन्य नेता भी नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर ऐसी बयानबाजी करने से नहीं चूकते। लेकिन नवादा से राजद के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके श्रवण कुशवाहा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने ही नेता तेजस्वी यादव के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल मीडिया को बयान देते समय श्रवण कुशवाहा की जुबान फिसल गई लेकिन, दूसरे कार्यकर्ता द्वारा याद दिलाने पर संभल गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल परिवार पूर्व से ही कहता आ रहा है कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। श्रवण कुशवाहा नीतीश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.