पटना, अक्टूबर 7 -- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के साथ राजनीतिक दलों की हुई बैठक में राजद ने पिछले दिनों हुए प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही राजद सहित महागठबंधन के दलों के अन्य प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से जानना चाहा कि एसआईआर की अंतिम सूची में अबतक कितने विदेशी घुसपैठिए का पता चला है। उनका कहना है कि अगर एक भी विदेशी घुसपैठिए का पता नहीं चला है तो जो नेता अपने भाषण में बार बार घुसपैठिये की बात करते हैं उनके और उनकी पार्टी के खिलाफ चुनाव आयोग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी के खिलाफ व्यक्तिगत आक्षेप और अमर्यादित टिप्पणियों पर भी सख्ती बरती जाए। बैठक में राजद की ओर से सांसद अभय कुशवाहा और सुधाकर सिंह, प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन और कार्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.