फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कादरीगेट के मसेनी मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का संघर्ष और समर्पण ही भाजपा को आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का आधार है। देश की जनता ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए ऐतिहासिक जनसमर्थन दिया है। आगामी 2027 के चुनाव में भी तीसरी बार यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास का असली पैमाना अंतोदय है। इस दौरान भूदेव राजपूत, कुलदीप गंगवार, डीएस राठौर, प्रभात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.