प्रयागराज, जून 18 -- मोदी सरकार के 11 साल विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पर परिचर्चा का आयोजन बुधवार को किंग गार्डन कीडगंज में हुआ। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी एवं मुख्य वक्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सेवा, सुशासन व जनकल्याण के रूप में मोदी सरकार के 11 साल पूरे हुए हैं। देश के 140 करोड़ नागरिकों की खुशहाली और प्रगति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना रुके और बिना थके प्राथमिकता दी। पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल, रामजी केसरवानी, रणजीत सिंह, ज्ञानेश्वर शुक्ला, पार्षद किरन जायसवाल, पदुम जायसवाल व पार्षद सुनीता चोपड़ा ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। संचालन प्रमोद जायसवाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.