लखनऊ, नवम्बर 25 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अराजकता की तरफ धकेल दिया है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं। किसानों को खाद बीज नहीं मिल रहा है, धान की खरीद नहीं हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है, हर जगह बिचौलिए हावी है। भू-माफिया सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं मरीज की जान ले रहीं हैं। अस्पतालों में मरीजों का ठीक ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। अखिलेश ने तल्ख स्वरों में भाजपा सरकार को घेरते नजर आए। उन्होनें कहा कि सरकार ने एंबुलेंस सेवाओं को भी बर्बाद कर दिया। मिर्जापुर में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज की मौत होना दुखद है। कन्नौज के गुरसहायगंज में एंबुल...