झांसी, नवम्बर 5 -- झांसी। फूलों, रंगी-बिरंगी रोशनी से जगमगाते गुरुद्वारा साहिब, ..सबद् कीर्तन, पाठ करते रागी जत्था, वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह के घोष और मौका श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व का। कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर बुधवार सिखों के पहले गुरू गुरुनानक देव की जयंती श्रद्धाभाव से मनाया गया। सीपरी बाजार स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, झोकनबाग, मोहल्ला तलैया, सदर बाजार, शहर स्थित गुरुद्वारों में सुबह से गुरुग्रंथ साहब का प्रकाश हुआ। रागी जत्थों पर सबद् कीर्तन-अखण्ड पाठ किया। सिखों के दिन की शुरूआती भी ''वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह'' से हुआ। बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। मत्था टेका और पाठ में हिस्सेदारी निभाई। प्रकोशोत्सव पर्व पर गुरुद्वारा साहिब रोशनी से जगमगाते रहे। माहौल भक्त...