बुलंदशहर, अगस्त 26 -- अरनियां क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित गांव घटाल के निकट हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 45 घायल हो गए। जिनमें से 42 घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं तीन घायलों का उपचार चल रहा है। जिनमें से दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र से श्रद्धालु राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में जहारवीर बाबा के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। ट्राली में करीब 67 श्रद्धालु थे। इसी दौरान गांव अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित गांव घटाल के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायल हुए 45 लोगों में से 42 घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक घायल का अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.