हापुड़, मार्च 4 -- भाजपा ने अभी तक जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा नहीं की है। जबकि जिलाध्यक्षों का चुनाव काफी दिन पहले हो चुका है। बहरहाल पश्चिम क्षेत्र में जहां दो जिलों के संगठन चुनाव को होल्ड किया हुआ है। वहीं तीन जिलों को महिला तथा एससी वर्ग के लिए आरक्षित भी किया जाएगा। कुल मिलाकर भाजपा नए जिलाध्यक्षों के नाम जल्द ही घोषणा कर सकती है। संगठन की चुनाव प्रक्रिया समझाने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यशालाएं हुई थीं। यही नहीं, ऐलान किया गया था कि चुनाव में उन कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी, जो शुद्ध रूप से भाजपा या संघ परिवार के कार्यकर्ता रहे हैं। परंतु एक महीने के लगभग दिन बीतने के बाद भी भाजपा के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। लेकिन होली से पहले जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। तीन जिले होंगे आर...