मऊ, दिसम्बर 20 -- मऊ, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन एवं भारतीय ऋतु परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से जिला पर्यावरण समिति एवं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा शनिवार को तमसा नदी के तट स्थित गायघाट पर हेमंत पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग विद्यालयों के शामिल छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. शर्वेश पाण्डेय, प्राचार्य डीसीएसकेपीजी कॉलेज, पंडित गिरिजा शंकर त्रिपाठी एवं प्रसिद्ध कवि राम नगीना यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बापू इंटर कॉलेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.