बलिया, सितम्बर 23 -- बलिया, संवाददाता। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर मंगलवार को शहर के कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा के तहत 'राष्ट्रीय एकता के परिप्रेक्ष्य में हिन्दी की भूमिका विषययक विचार गोष्ठी तथा काव्य पाठ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अशोक ने कहा कि एकता का आधार मुख्यत: चार तत्वों पर होता है। इसमें सहिष्णुता, भिन्नता का सम्मान, लचीलापन एवं त्याग की भावना शामिल है, हिन्दी इन गुणों से सम्पन्न है। कहा कि 'हिंग्लिश जैसी बकवास चीजों के बल पर एकता स्थापित करने की सोच हास्यास्पद है। विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता डॉ. राममिलन विश्वकर्मा ने हिन्दी के नामकरण से लगायत उसके विविध पक्षों पर प्रकाश डाला। छात्रा प्रगति सिंह, अंजली, साक्षी, आराध्या, रानी खातून एवं स्नेहा की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान किया। अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.