बलिया, नवम्बर 19 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। नगरपालिका के स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों का अक्तूबर माह का वेतन-मानदेय चेयरमैन के 'हस्ताक्षर' के पेंच में फंस गया है। इसे लेकर नपा कार्यालय में तालाबंदी कर कर्मचारी धरना दे रहे हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का भी मानदेय नहीं मिलने से सफाईकर्मी भी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते शहर में कूड़े का उठान ठप हो गया है। बुधवार को शहर में जगह-जगह कूड़े का अम्बार लगा रहा। कई दिनों का कचरा जमा होने से अब उसमें से दुर्गंध भी उठने लगी है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संकट गहरा सकता है। ददरी मेला के चलते शहर में भी काफी भीड़ रही है। ऐसे में रास्तों पर पसरा कूड़ा यातायात में भी बाधा उत्पन्न करने लगा है। विशुनीपुर चौराहा पर इसका असर देखने को भी मिला। आधी सड़क तक कूड़ा फैलने से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.